नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पुरानी दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धरंजलि अर्पित की। सीताराम बाजार स्थित बेरीवाली धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश और जिला कांग्रेस के नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के नेता मुदित अग्रवाल व पूर्व पार्षद अशोक जैन ने कहा कि पूर्व प्र्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में देश को एक नई दिशा मिली थी। उनके प्रयास से ही देश में कंप्यूटर क्रांति आई और उसी कंप्यूटर से देश चल रहा है। सभी कामकाज कंप्यूटर से हो रहे है। यह कांग्रेस राजीव गांधी की नई सोच का परिणाम है कि आज देश के अधिकतर व्यक्तियों के पास किसी न किसी रूप में कंप्यूटर है। कार्यक्रम में डा. आरबी सिंह, मोहम्मद उस्मान, पूर्ण भगत आदि भी उपस्थित थे।