Friday, April 26, 2024

भोजपुरी सिनेमा चैनल पर मनोज तिवारी, निरहुआ व पवन सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का मेला

Must Read

मुंबई। सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों को दिखाने के लिए दर्शकों में लोकप्रिय टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा 2022 में भी धमाकेदार मनोरंजन पेश करने के लिए तैयार है। इस मूवी चैनल पर फरवरी का महीना बड़ा ही ख़ास होने वाला है इस महीने में हर तरह के मनोरंजन का एक मिश्रण दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा। यह चैनल बड़ी ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्मों को दिखाने जा रहा है तो दर्शक टोटल धमाल एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि भोजपुरी सिनेमा चैनल पर बेहद रोमांचक फिल्मों का मेला लगने वाला है।

1 फरवरी भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज गायक अभिनेता मनोज तिवारी का जन्मदिन है और उनके बर्थडे का जश्न मनाने के लिए भोजपुरी सिनेमा मनोज तिवारी की एक अनूठी और ख़ास फिल्म “भईया हमार दयावान” प्रसारित कर रहा है। उसके बाद 2 फरवरी को जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के जन्मदिन पर उनकी एक विशेष फ़िल्म “हम हईं दूल्हा हिंदुस्तानी” का प्रसारण है, जो निरहुआ के फैन्स के लिए एक उपहार स्वरूप होगा।

5 फरवरी को बसंत पंचमी का उत्सव भोजपुरी सिनेमा पर “भक्ति रस” प्रोग्राम के साथ मनाया जाएगा, जो बसंत पंचमी पर विशेष संगीत कार्यक्रम होगा। भक्ति रस बैंड का प्रसारण सुबह साढ़े चार बजे से छह बजे तक किया जाएगा। यह बैंड विभिन्न देवी देवताओं के भजनों के द्वारा आध्यात्मिकता का अनुभव लाने के लिए समर्पित है। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के दर्शक देवी सरस्वती के भजनों को देख सुन कर भक्तिमय होंगे।

वेलेंटाइन डे मनाने के लिए चैनल पर 2 दिनों के काउंट डाउन की प्लानिंग है। भोजपुरी सिनेमा पर 12 से 14 फरवरी तक सुपरहिट रोमांटिक फिल्में दिखाई जाएंगी, दर्शकों को लगातार रोमांटिक फिल्मों का मजा मिलेगा! फरवरी के इस महीने में दर्शकों के लिए एक खास तोहफा है, पवन सिंह, मधु शर्मा और सहर अफशा की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘एक दूजे के लिए 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दिल्ली में हुआ फ़िल्म “प्यार के दो नाम” का प्रोमोशनल इवेंट

नई दिल्ली। प्यार की एक नई परिभाषा प्रस्तुत करती फ़िल्म "प्यार के दो नाम" का एक प्रोमोशनल इवेंट आज...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img