Site icon Azad Express

भारत मां से गद्दारी मंजूर नहीं: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत मां से गद्दारी मंजूर नहीं है। सब कुछ मंजूर लेकिन भ्रष्टाचार मंजूर नहीं है। आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है और पंजाब के सीएम भगवंत मान के फैसले पर गर्व है। भगवंत मान चाहते तो अपने मंत्री से सेटिंग करके अपने लिए हिस्सा मांग सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और खुद अपने मंत्री के खिलाफ एक्शन लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब 2015 में हमारी सरकार बनी थी। तब मैंने भी अपने खाद्य मंत्री के खिलाफ ऐसे ही एक्शन लिया था। भगवंत मान के इस फैसले से पंजाब के लोग बहुत खुश हैं और विपक्ष को समझ नहीं आ रहा कि क्या कहें और कैसे इसका विरोध करें? देश के राजनीतिक इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब कोई पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में अपने लोगों के खिलाफ भी एक्शन ले रही है। सभी पार्टियां पहले दिन से ही लोगों को लूटना शुरू कर देती हैं, लेकिन दुनिया के इतिहास में यह पहली सरकार है जो भ्रष्टाचार का पता लगते ही सख्त कार्रवाई करती है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कुछ भी बर्दाश्त कर लेंगे, लेकिन भारत माता के साथ गद्दारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम ना गद्दारी करेंगे और ना ही किसी को करने देंगे। देश की राजनीति में आम आदमी पार्टी ईमानदारी, देशभक्ति और एक सुनहरा भारत बनाने की नई शुरुआत है। आम आदमी पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि पार्टी और सरकार बिना भ्रष्टाचार के ईमानदारी से भी चल सकती है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने अपने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर दिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया जा रहा है। किसी को इस भ्रष्टाचार के बारे में पता नहीं था। मीडिया से लेकर विपक्ष तक, किसी को भी नहीं पता था। भगवंत मान चाहते तो मंत्री से सेटिंग करके अपने लिए एक हिस्सा मांग सकते थे और मामले को दबा सकते थे। अब तक तो ऐसा ही होता था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और खुद अपने मंत्री के खिलाफ एक्शन लिया। भगवंत हमें, पूरे पंजाब और पूरे देश को आपके ऊपर गर्व है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब 2015 में हमारी सरकार बनी थी, तब मैंने भी अपने खाद्य मंत्री के खिलाफ ऐसे ही एक्शन लिया था। उसके भ्रष्टाचार के सबूत मेरे पास आए थे। तब भी किसी को नहीं पता था। मैंने खुद उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। आम आदमी पार्टी कट्टर और ईमानदार पार्टी है। कट्टर ईमानदार का मतलब है कि अगर हमारा अपना भी कोई चोरी करेगा तो उसे भी नहीं छोड़ेंगे। अभी तक देखा गया कि सारी पार्टियों में आपस में सेटिंग होती थी। अपनों को पकड़ना तो दूर ये एक-दूसरे के नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं करते थे। पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई पार्टी अपने खुद के लोगों के भ्रष्टाचार के खिलाफ भी एक्शन ले रही है।

Exit mobile version