ताज़ा
डेढ़ साल की चुनौतियों के बाद रिलीज के लिए तैयार ‘मातृभूमिजेल से रिहा हुए आज़म ख़ान, प्रशंसकों में खुशी की लहरभव्य अंदाज़ फिल्म ईथा का गाना रिलीज़कीव पर रूसी हमले में 3 की मौत, ऊर्जा ठिकानों पर संघर्षविराम के दावे पर सवाल15 अक्टूबर को लॉन्च होगा टाइगर टीवी: पंजाबी और हिंदी मनोरंजन सेवाब्राज़ील की सीनेट ने हफ़्ते में 40 घंटे काम का संशोधन पास कियादक्षिण कोरिया का कोस्पी 7% से ज़्यादा लुढ़काब्लैकस्टोन भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश की तैयारी मेंचीन–उत्तर कोरिया को जोड़ने वाला बरसों से अटका पुल खुलाभारत के कारखानों में मज़दूर पहन रहे GoPro कैमरे, रोबोट को सिखाया जा रहा उनका काम
विज्ञापन
azadexpress.com शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
विज्ञापन
विविध

डेढ़ साल की चुनौतियों के बाद रिलीज के लिए तैयार ‘मातृभूमि

20 नवंबर 2026 · 21:00 IST · आज़ाद एक्सप्रेस डेस्क

’मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का सफर आसान नहीं रहा। करीब डेढ़ साल तक कई चुनौतियों, अनिश्चितताओं और अटकलों का सामना करने के बाद आखिरकार फिल्म बड़े पर्दे तक पहुंचने के लिए तैयार है। इस मुश्किल दौर में पूरी टीम के लिए लगातार हौसले और प्रेरणा का स्रोत बने रहे सलमान खान। फिल्म के इस उतार-चढ़ाव भरे सफर को याद करते हुए निर्देशक अपूर्व लाखिया ने सलमान खान के निरंतर साथ और सहयोग को टीम की सबसे बड़ी ताकत बताया है, जिसने हर मुश्किल परिस्थिति में आगे बढ़ने का हौसला दिया।

सलमान खान और फिल्म के चुनौतीपूर्ण सफर के बारे में बात करते हुए *अपूर्व लाखिया कहते हैं,* “'मातृभूमि' को उसकी सही मंजिल तक पहुंचाने के लिए हमें डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से कोशिश करनी पड़ रही है। इस दौरान कई मुश्किलें आईं। ऐसी अफवाहें भी उड़ीं कि फिल्म अटक गई है या सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। कई बार ऐसा लगा कि मंजिल लगातार हमसे दूर होती जा रही है! लेकिन हमने कभी हार नहीं मानी। हमें विश्वास था कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर अपने सुपरस्टार के साथ दर्शकों के सामने आने की हकदार है। इसलिए हम लगातार मेहनत करते रहे और सर के फैंस के लिए इसे बेहतरीन अनुभव बनाने की पूरी कोशिश करते रहे। इस पूरे संघर्ष ने हमें एक टीम के रूप में और भी करीब ला दिया। आज जब हम आखिरकार फिल्म को दर्शकों के सामने लाने के लिए तैयार देख रहे हैं, तो यकीन ही नहीं होता कि हमने यह सफर पूरा कर लिया है! यह वाकई कितना शानदार सफर रहा है। इस पूरे उतार-चढ़ाव के दौरान हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा सलमान सर थे। उनका हमारे साथ मौजूद रहना ही हर मुश्किल परिस्थिति को आसान बना देता था।”

अपूर्व लाखिया के लिए सलमान खान की भागीदारी सिर्फ फिल्म के मुख्य अभिनेता तक सीमित नहीं थी। इस चुनौतीपूर्ण सफर के दौरान उनकी लगातार मौजूदगी पूरी टीम के लिए भरोसे और हौसले का स्रोत बनी रही, जिससे मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना आसान हुआ। फिल्म को लेकर कई तरह की अनिश्चितताओं के बावजूद टीम इसे सिनेमाघरों तक पहुंचाने के अपने इरादे पर कायम रही और इस दौरान सलमान खान के सहयोग ने सभी का मनोबल बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

अपने प्रोजेक्ट्स के प्रति दृढ़ विश्वास और प्रतिबद्धता के लिए पहचाने जाने वाले सलमान खान ने एक बार फिर मुश्किल हालात के बावजूद अपने विजन के साथ खड़े रहने का उदाहरण पेश किया है। ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ से उनका जुड़ाव और फिल्म के चुनौतीपूर्ण सफर में टीम को मिला उनका सहयोग इस बात को दर्शाता है कि वह फिल्म को वह सिनेमाई रिलीज दिलाने में विश्वास रखते हैं, जिसकी वह हकदार है।

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। जियो स्टूडियोज फिल्म का ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन कर रहा है, जबकि जी स्टूडियोज इसके ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभाल रहा है। फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

और पढ़ें: विविध

भव्य अंदाज़ फिल्म ईथा का गाना रिलीज़

ए एन शिबली नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में अपनी आगामी हिंदी फिल्म ‘ईथा’ के गाने ‘जी जी रे जी’ को…

18 नवंबर 2026
विविध
15 अक्टूबर को लॉन्च होगा टाइगर टीवी: पंजाबी और हिंदी मनोरंजन सेवा

लायंसगेट प्ले के संस्थापक रोहित जैन की नई सेवा टाइगर टीवी 15 अक्टूबर को 12 बाज़ारों में शुरू होगी। 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कंटेंट योजना के…

14 अक्टूबर 2026
विविध
भारत के कारखानों में मज़दूर पहन रहे GoPro कैमरे, रोबोट को सिखाया जा रहा उनका काम

एनपीआर की रिपोर्ट के अनुसार भारत के कारखानों में मज़दूरों से GoPro कैमरे पहनने को कहा जा रहा है, ताकि उनके काम करने के तरीके की रिकॉर्डिंग से…

14 अक्टूबर 2026