ताज़ा
अमित शाह ने नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ की टीम से की मुलाकातधमाल मचाने के लिए तैयार है पंचायत 5तमिटी में पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की प्रस्तुति ने बांधा समांहर दर्द का इलाज है डॉ. रजनीश कांत के पासडेढ़ साल की चुनौतियों के बाद रिलीज के लिए तैयार ‘मातृभूमिजेल से रिहा हुए आज़म ख़ान, प्रशंसकों में खुशी की लहरभव्य अंदाज़ फिल्म ईथा का गाना रिलीज़कीव पर रूसी हमले में 3 की मौत, ऊर्जा ठिकानों पर संघर्षविराम के दावे पर सवाल15 अक्टूबर को लॉन्च होगा टाइगर टीवी: पंजाबी और हिंदी मनोरंजन सेवाब्राज़ील की सीनेट ने हफ़्ते में 40 घंटे काम का संशोधन पास किया
विज्ञापन
azadexpress.com गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन

अमित शाह ने नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ की टीम से की मुलाकात

अमित शाह ने नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ की टीम से की मुलाकात
Oplus_16908288
विज्ञापन

नई दिल्ली। भारत के यूनियन होम मिनिस्टर ने फिल्म की सिनेमाई उपलब्धि की सराहना करते हुए, रामायणम् की अपनी गहरी जानकारी से मेकर्स को किया प्रभावित; बता दें कि फिल्म दुनियाभर में 2,000 करोड़ रुपये की कमाई के करीब है।
रामायणम्: पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में अपनी रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा रही है। इस सब के बीच भारत के यूनियन होम मिनिस्टर श्री अमित शाह ने नमित मल्होत्रा और रामायणम् की मेकिंग के पीछे मौजूद टीम से भारतीय सिनेमा और भारत की सांस्कृतिक विरासत को एक खास पहचान मिलने पर, मुलाकात की और साथ ही दुनिया भर में फिल्म की शानदार परफॉर्मेंस के लिए मेकर्स को बधाई भी दीं। *इस मुलाकात के मौके पर फिल्म प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी, लीड एक्टर्स रणबीर कपूर और साईं पल्लवी के अलावा प्राइम फोकस बिजनेस हेड नीरज शंघाई को एक साथ देखा गया।* श्री अमित शाह ने फिल्म की पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और साथ ही इतने बड़े लेवल पर भारत के सबसे पूजनीय महागाथाओं में से एक को सिल्वर स्क्रीन पर लाने की इस शानदार उपलब्धि को भी सराहा।
यह मुलाकात एक तरह से भारत के अलावा दूसरे देशों में फिल्म को मिल रही शानदार सफलता का एक जश्न है। इस तरह से फिल्म इंडियन सिनेमा के लिए एक ऐसी उपलब्धि है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को पूरी दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाने में सफल रही है। नमित मल्होत्रा के लिए श्री अमित शाह से मुलाकात इस प्रोजेक्ट के सफर का एक और खास पल है। इस प्रोजेक्ट को पर्दे पर लाने के लिए कई सालों तक सोच-विचार, मेहनत और मिलकर काम किया गया है।

स्रोत: आज़ाद एक्सप्रेस डेस्क

और पढ़ें: देश

जेल से रिहा हुए आज़म ख़ान, प्रशंसकों में खुशी की लहर
जेल से रिहा हुए आज़म ख़ान, प्रशंसकों में खुशी की लहर

गाजियाबाद: देर से ही सही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को आखिरकार गाजियाबाद की डासना जेल से 10 नवंबर को रिहा कर दिया गया। बड़ी संख्या…

18 नवंबर 2026
ब्लैकस्टोन भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश की तैयारी में
ब्लैकस्टोन भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश की तैयारी में

वैश्विक निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन ने भारत में 100 अरब डॉलर तक निवेश की योजना बताई है। रिपोर्ट के अनुसार उसकी नज़र रियल एस्टेट और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर…

14 अक्टूबर 2026