ताज़ा
अमित शाह ने नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ की टीम से की मुलाकातधमाल मचाने के लिए तैयार है पंचायत 5तमिटी में पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की प्रस्तुति ने बांधा समांहर दर्द का इलाज है डॉ. रजनीश कांत के पासडेढ़ साल की चुनौतियों के बाद रिलीज के लिए तैयार ‘मातृभूमिजेल से रिहा हुए आज़म ख़ान, प्रशंसकों में खुशी की लहरभव्य अंदाज़ फिल्म ईथा का गाना रिलीज़कीव पर रूसी हमले में 3 की मौत, ऊर्जा ठिकानों पर संघर्षविराम के दावे पर सवाल15 अक्टूबर को लॉन्च होगा टाइगर टीवी: पंजाबी और हिंदी मनोरंजन सेवाब्राज़ील की सीनेट ने हफ़्ते में 40 घंटे काम का संशोधन पास किया
विज्ञापन
azadexpress.com गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन

भव्य अंदाज़ फिल्म ईथा का गाना रिलीज़

भव्य अंदाज़ फिल्म ईथा का गाना रिलीज़
विज्ञापन

ए एन शिबली
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में अपनी आगामी हिंदी फिल्म ‘ईथा’ के गाने ‘जी जी रे जी’ को भव्य अंदाज में लॉन्च किया। इस मौके पर श्रद्धा कपूर की शानदार एंट्री आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का आयोजन फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स की ओर से किया गया, जिसमें मीडिया के साथ खास बातचीत भी हुई।
गाने के लॉन्च के दौरान श्रद्धा कपूर ने फिल्म में अपने किरदार, लावणी नृत्य की तैयारियों और शूटिंग के दौरान आए अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि लावणी महाराष्ट्र की एक बेहद खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण लोकनृत्य शैली है, जिसे पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए काफी मेहनत और प्रशिक्षण की जरूरत होती है।
‘जी जी रे जी’ में श्रद्धा कपूर पारंपरिक मराठी नौवारी साड़ी और भारी घुंघरुओं के साथ लावणी करती नजर आ रही हैं। इस डांस फॉर्म के लिए उनकी तैयारियां काफी चुनौतीपूर्ण रहीं। भारी घुंघरुओं के साथ घंटों तक डांस करना और नौवारी साड़ी पहनकर हर स्टेप को सहजता से निभाना उनके लिए एक नया अनुभव रहा। श्रद्धा ने बताया कि शहरी और स्ट्रीट डांस फॉर्म से बिल्कुल अलग लावणी की बारीकियों को सीखने के लिए उन्होंने विशेष प्रशिक्षण लिया।
इस गाने को मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसकी कोरियोग्राफी जानी-मानी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने की है। गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल ने। श्रद्धा कपूर ने इन सभी दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव को खास बताया।
कार्यक्रम में श्रद्धा ने फिल्म के शीर्षक ‘ईथा’ और गाने ‘जी जी रे जी’ से जुड़े पहलुओं पर भी बातचीत की। उन्होंने मैडॉक फिल्म्स के साथ दोबारा काम करने और फिल्म 'स्त्री 2' के बाद अपनी अगली फिल्म के रूप में ‘ईथा’ चुनने की वजह भी साझा की।
गौरतलब है कि ‘ईथा’ श्रद्धा कपूर की अगली महत्वपूर्ण फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्सने किया है। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘जी जी रे जी’ के लॉन्च के साथ ही फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

स्रोत: आज़ाद एक्सप्रेस

और पढ़ें: विविध

धमाल मचाने के लिए तैयार है पंचायत 5
धमाल मचाने के लिए तैयार है पंचायत 5

मुंबई। वेब सीरीज़ पंचायत का दीवाना भला कौन नहीं है। भारत की सबसे बड़ी ओरिजिनल कंटेंट स्ट्रीमिंग सेवा प्राइम वीडियो ने आज देश की पसंदीदा कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ पंचायत…

24 नवंबर 2026
डेढ़ साल की चुनौतियों के बाद रिलीज के लिए तैयार ‘मातृभूमि
डेढ़ साल की चुनौतियों के बाद रिलीज के लिए तैयार ‘मातृभूमि

’मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का सफर आसान नहीं रहा। करीब डेढ़ साल तक कई चुनौतियों, अनिश्चितताओं और अटकलों का सामना करने के बाद आखिरकार फिल्म बड़े…

20 नवंबर 2026
15 अक्टूबर को लॉन्च होगा टाइगर टीवी: पंजाबी और हिंदी मनोरंजन सेवा
15 अक्टूबर को लॉन्च होगा टाइगर टीवी: पंजाबी और हिंदी मनोरंजन सेवा

लायंसगेट प्ले के संस्थापक रोहित जैन की नई सेवा टाइगर टीवी 15 अक्टूबर को 12 बाज़ारों में शुरू होगी। 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कंटेंट योजना के…

14 अक्टूबर 2026