Wednesday, April 24, 2024

पटना में सेफएक्सप्रेस के लॉजिस्टिक्स पार्क का शानदार उद्घाटन

Must Read

पटना: सेफएक्सप्रेस, भारत की प्रमुख डोर-टू-डोर एक्सप्रेस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिहार के पटना में अपना अत्याधुनिक लॉजिस्टिक्स पार्क का उद्घाटन किया है। बिहार के सबसे बड़े लॉजिस्टिक्स पार्क के रूप में, यह आधुनिक सुविधा लॉजिस्टिक्स उद्योग में क्रांति लाने के लिए तैयार है, जो क्षेत्र में बिना किसी अवरोध के व्यापार को बढ़ावा देगी और बिहार में व्यापार बढ़ाने की असीम संभावनाओं को खोलेगी।
5.25 लाख वर्ग फीट के विस्तार में फैला हुआ लॉजिस्टिक्स पार्क अद्वितीय है और सभी आधुनिक क्षमताओं से परिपूर्ण है। इसकी मुख्य विशेषताएं है -130 फीट चौड़ी क्रॉस-डॉक संरचना, रणनीतिक रूप से पटना-बख्तियारपुर राष्ट्रीय महामार्ग 30, फतुहा पर स्थित होना और जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से केवल 40 किलोमीटर की दूरी। इतने बड़े लॉजिस्टिक्स पार्क के इस प्रमुख स्थान स्थान पर होने से यह बिहार में संचालन करने वाले व्यापारों के लिए सुविधाजनक पहुंच और कुशल परिवहन सुनिश्चित करता है। हर मौसम में ऑपरेशन्स की स्थिरता बनाए रखने के लिए इस पार्क में 16 फीट चौड़ा कैंटिलेवर शेड है जो किसी भी मौसम में बिना किसी डैमेज के लोडिंग और अनलोडिंग करने में सहायक है। इसके अलावा, यहाँ पर ट्रक संचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए 80 फीट लंबा कंक्रीट ट्रक डॉकिंग रोड का निर्माण किया गया है। 135 ट्रकों के लिए विशेष डॉकिंग सुविधाएं होने के साथ, यह पार्क तेज़ लोडिंग और अनलोडिंग ऑपरेशन सुनिश्चित करता है, जो लॉजिस्टिक्स प्रक्रियाओं को सरल बनाता है।

सेफएक्सप्रेस के इस महत्वपूर्ण निवेश को बिहार में व्यापार और वाणिज्यिक क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जायेगा है। इस क्षेत्र को कृषि क्षमता और महत्वपूर्ण व्यापार केंद्र के रूप में जाना जाता है। सेफएक्सप्रेस का पटना में सबसे बड़ा लॉजिस्टिक्स पार्क, बिहार के व्यापार और विकास के नए अवसरों को और बढ़ावा देगा और पैकेज्ड गुड्स की आवाजाही को और सुगम बनाएगा। बिहार, अपनी समृद्ध कृषि विरासत के साथ, व्यापार और आर्थिक गतिविधि का दीर्घकालिक केंद्र रहा है। यह राज्य अनाज, गन्ना, तिल और चावल के निर्यात के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा, यह कई चीनी मिलों का घर है और पूर्वी भारत में महत्वपूर्ण व्यापार और लक्ज़री ब्रांडो के हब के रूप में जाना जाता है।

सेफएक्सप्रेस के लॉजिस्टिक्स पार्क का लॉन्च का बिहार के आर्थिक विकास के साथ सही मेल खाता है। बिहार में उल्लेखनीय विकास हुआ है, खासकर तेजी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुओं (FMCG) उद्योग, सर्विसेज क्षेत्र और हरित क्रांति उद्योग में। 2009 ने विश्व बैंक ने पटना को उद्योग शुरू करने के लिय भारत का दूसरा सबसे अच्छा जगह माना। इसके मजबूत आर्थिक आधार और 7.29% की GDP वृद्धि दर के साथ, बिहार उद्यमियों और कॉर्पोरेशंस के लिए व्यापार के विशाल अवसर प्रस्तुत करता है।

सेफएक्सप्रेस, अपने व्यापक नेटवर्क और संपूर्ण लॉजिस्टिक्स सेवाओं के साथ, बिहार और विकसित हो रहे व्यापारों की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तत्पर हैं। भारत के सबसे बड़े और सबसे मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के रूप में, सेफएक्सप्रेस देशभर में सभी पिनकोड को कवर करता है, सरफेस और एयर के माध्यम से डोर-टू-डोर एक्सप्रेस डिस्ट्रीब्यूशन की सुविधा सुनिश्चित करता है।

लॉजिस्टिक्स पार्क के लॉन्च से सेफएक्सप्रेस की प्रतिबद्धता और उनके ग्राहकों की सफलता की पुष्टि होती है। कंपनी व्यापारियों की आवश्यकताओं को समझकर, अभिनव सप्लाई चेन सेवाएं प्रदान करती है, जिसमें एक्सप्रेस डिस्ट्रीब्यूशन, 3 पी. एल. लॉजिस्टिक्स, और कंसल्टिंग शामिल हैं। सेफएक्सप्रेस वस्त्र, स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी, प्रकाशन, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विभिन्न उद्योगों को अपनी सेवायें प्रदान कर सशक्त बनाती है।

सेफएक्सप्रेस, अपनी बेजोड़ विशेषज्ञता और मजबूत नेटवर्क के साथ, बिहार और उसके आस-पास के व्यापारों की बढ़ती हुई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 307 एरिया ऑफिसेस, 55 कार्गो एयरपोर्ट कनेक्टिविटी, और 42 थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स लोकेशंस, सेफएक्सप्रेस ने खुद को उद्योग जगत में एक एक इंडस्ट्री लीडर के रूप में स्थापित कर दिया है। सेफएक्सप्रेस का व्यापक नेटवर्क देशभर में सभी 31235 सेवायोग्य पिनकोड को कवर करता है, जिससे देशभर में व्यापारों के लिए संपूर्ण सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सेवाएं सुनिश्चित होती हैं। सेफएक्सप्रेस ने देश भर में अपने विशाल ऑपरेशन्स और उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, 307 एरिया ऑफिस, 55 कार्गो एयरपोर्ट कनेक्टिविटी, 42 थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स लोकेशंस, 31235 पिनकोड कवरेज और 2370 रूट्स के साथ खुद को एक इंडस्ट्री लीडर के रूप में स्थापित किया है।
सेफएक्सप्रेस के पास 10,000 से अधिक GPS सक्षम वाहन हैं, जो कार्यक्षम और समय पर वितरण की सुविधा प्रदान करते हैं। कंपनी की ग्राहक संतुष्टि के प्रति समर्पण स्पष्ट है, जिसे 2370 मार्गों के माध्यम से प्रतिनिधित्व किया जाता है, जहां हर 36वें सेकंड पर एक सेफएक्सप्रेस वाहन किसी न किसी मार्ग से निकलता है।
दो दशकों से अधिक समय तक भारत की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद, सेफएक्सप्रेस देश की प्रगति में योगदान करने के प्रति प्रतिबद्ध है। 18 मिलियन वर्ग फुट से अधिक के कुल वेयरहाउसिंग क्षेत्र के साथ, सेफएक्सप्रेस 5000 से अधिक कॉर्पोरेट कस्टमर्स को 24 घंटे, साल के 365 दिन सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रदान करता है। सेफएक्सप्रेस अपनी संचालनकौशल के लिए मशहूर है, जिसे उसकी व्यापक फ्लीट और अनुपम वितरण नेटवर्क का लाभ उठाकर भारत के हर वर्ग-इंच को कवर करने में सक्षम है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दर्शकों को पसंद आ रही है देश की पहली 4 K एनीमेटिड मूवी अप्पू

आप आसानी से यकीन नहीं कर पाएंगे कि देश की पहली करीब नब्बे मिनट की 4 K एनीमेटिड फिल्म...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img