Saturday, July 27, 2024

रणवीर और आलिया ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का दिल्ली में किया प्रमोशन

Must Read

ए एन शिब्ली
नयी दिल्ली। हाल ही में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का प्रमोशनल इवेंट राष्ट्रीय राजधानी के द इंपीरियल होटल में आयोजित किया गया था। हमेशा अपनी खास एनेर्जी के लिए जाने जाने वाले रणवीर सिंह यहाँ भी फुल मूड में नज़र आये। 28 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन करण जौहर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म तेजतर्रार पंजाबी रॉकी और बौद्धिक बंगाली पत्रकार रानी के बीच मतभेदों के बावजूद प्यार हो जाने के बारे में है। पारिवारिक विरोध का सामना करने के बाद उन्होंने शादी करने से पहले तीन महीने तक एक-दूसरे के परिवारों के साथ रहने का फैसला किया।
अपनी इस फिल्म के बारे में रणवीर ने बताया, ‘दिग्गज धर्मेंद्र सर के साथ स्क्रीन शेयर करना एक अद्भुत अनुभव था। मैं उन्हें देखकर बड़ा हुआ हूं और उनके साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा था।’ वहीं, आलिया ने कहा, ‘मैं शॉट्स के बीच हमेशा हमारी दिग्गज शबाना मैम और जया मैम को देखती थी कि उनकी प्रक्रिया और प्रतिक्रिया क्या है और वे स्क्रीन पर खुद को इतनी खूबसूरती से कैसे पेश करती हैं। मैं ऐसी सुंदरियों के साथ काम करके बेहद खुश हूं।’ धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म से दर्शकों को काफी आशाएं हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

अमेज़न इंडिया ने की प्राइम डे 2024 डील्स की घोषणा

नई दिल्ली: अमेजन इंडिया ने आज इस प्राइम डे के लिए शानदार डील्स, नए लॉन्च और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन लाइनअप...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img