Monday, April 29, 2024

रियलमी ने रियलमी C53 और रियलमी पैड 2 लांच किया

Must Read

ए एन शिब्ली

नई दिल्ली। भारत में अब कई ब्रांड को बहुत पीछे छोड़ चूका ब्रांड रियलमी ने रियलमी C53 के लाँच की घोषणा की। इसके अलावा युवाओं के लिए परफ़ेक्ट पैड रियलमी पैड 2 भी लाँच किया गया। अत्याधुनिक फ़ीचर्स, लीप फॉरवर्ड टेक्नोलॉजिकल उन्नति, और शक्तिशाली परफॉरमेंस के साथ ये दोनों उत्पाद इस उद्योग में नयी क्रांति ला देंगे। रियलमी C53 अपने सेगमेंट का पहला और एकमात्र स्मार्टफ़ोन है, जिसमें 108MP का अल्ट्रा क्लियर कैमरा 3X इन-सेंसर ज़ूम, और 8MP सेल्फ़ी कैमरा है। रियलमी C53 इस मूल्य वर्ग में सबसे बड़ी ROM और डायनामिक RAM के साथ सबसे बड़ा स्टोरेज लेकर आया है। इसमें 12GB तक की डायनामिक RAM और 128GB की ROM है, जो इस स्मार्टफ़ोन को बिलकुल मक्खन की तरह चलने में मदद करती है। रियलमी C 53 में 7.99mm का अल्ट्रा स्लिम शाइनी चैंपियन डिज़ाइन और 90हर्ट्ज़ का डिस्प्ले है, तथा इसमें मिनी कैप्सूल फीचर भी है। इस स्मार्टफ़ोन में 5000mAh की शक्तिशाली बैटरी और 18W की सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट है। यह यूनिसॉक T612 ऑक्टा-कोर चिपसेट पर चलता है। रियलमी C53 दो खूबसूरत रंगों: चैंपियन गोल्ड और चैंपियन ब्लैक में उपलब्ध है और यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स: 4GB + 128GB और 6GB + 64GB में आता है।
रियलमी पैड 2 में रियलमी पैड सीरीज का सबसे बड़ा अपग्रेड दिया गया है। इसमें सेगमेंट का पहला 11.5” 120 हर्ट्ज़ 2K डिस्प्ले है, जो ज़्यादा स्मूथ और आरामदायक अनुभव प्रदान करता है। पिछली जनरेशन के मुक़ाबले इसमें स्क्रीन टू बॉडी अनुपात 82.5% से बढ़ाकर 85.2% कर दिया गया है। इसकी वजह से डिवाइस का पूरे आकार में ज़्यादा बड़ा डिस्प्ले एरिया मिलता है। अपने सबसे ज़्यादा स्क्रीन टू बॉडी अनुपात के कारण यह टेबलेट अपने सेगमेंट में लीडर है। इसमें 8630mAh की बैटरी लगी है, जो सेगमेंट में सबसे ज़्यादा शक्तिशाली है, तथा सेगमेंट का एकमात्र 33 वॉट का फ़ास्ट चार्ज दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो रियलमी पैड 2 में 8GB + 256GBतक की सेगमेंट में सबसे ज़्यादा मेमोरी है। डायनामिक RAM एक्सपैंशनटेक्नोलॉजी के साथ रियलमी पैड 2 8GB RAM को 8GB और बढ़ाकर 16GB RAM का अनुभव प्रदान कर सकता है। रियलमी पैड 2 में सॉफ्टवेयर में काफ़ी अपग्रेड कर दिया गया है और यह बॉक्स में एंड्रॉयड 13 पर आधारित रियलमी UI 4.0 के साथ आने वाला पहला टेबलेट है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दिल्ली में हुआ फ़िल्म “प्यार के दो नाम” का प्रोमोशनल इवेंट

नई दिल्ली। प्यार की एक नई परिभाषा प्रस्तुत करती फ़िल्म "प्यार के दो नाम" का एक प्रोमोशनल इवेंट आज...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img