हनी सिंह और विनीत कुमार ने Toddy ऐप लॉन्च किया

नई दिल्ली। पिछले दिनों दिल्ली के पांच सितारा होटल लीला पैलेस में बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और रैपर हनी सिंह ने अपना नया ‘एप Toddy’लॉन्च किया है। जानकारी देदे कि इस ऐप में हनी सिंह के पार्टनर विनित कुमार भी है। सिंगर हनी सिंह के फैंस के लिए एक बहुत ही शानदार खबर है, क्योंकि सिंगर इस बार अपना कोई नया गाना नहीं बल्कि एक नया ऐप लेकर आए हैं। जी, हां सही सुना आपने हनी सिंह इस बार ‘पार्टी और नाइट लाइफ’ के शौक़ीन लोगों के लिए यह ‘Toddyएप’ लेकर आए हैं। इस एप को कल दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में सिंगर ने लॉन्च किया।
यह ऐप उन लोगों के लिए हैं जो कि पार्टी और नाइट लाइफ के शौकीन है। यह ऐप उन लोगों की मदद करेंगा जो कि पार्टी के लिए नई नई खोज कर परेशान है, क्योंकि इसके जरिए अपने नए नए ऑफर अपने फोन पर ही देखने को मिल जाएंगे। इसकी दूसरी खास बात यह है कि इसके जरिए ‘आपको 399 रुपए शुरु हुए ऑफर में आपको अनलिमिटेड ड्रिंक्स’ मिलेगी।
इस इवेंट में हनी सिंह के अलावा उनके कई दोस्तों ने शिरकत की जिसमें, सलमान खान के भाई सोहिल खान, पंजाब के मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा, सिद्धार्थ कन्नड़ और गौरव तनेजा, विनीत कुमार के साथ साथ कई दूसरी मशहूर हस्तियां शामिल हुई थी। इस इवेंट में हनी सिंह बेहद खूबसूरत हसीना के साथ पहुंचे थे।
“इस दौरान विनीत कुमार जो कि इस ऐप में हनी सिंह के पार्टनर हैं ने कहा कि, जब आपके पास बार है तो आप कार में ड्रिंक क्यू करते हों…इसके अलावा विनीत कुमार ने लोंगो को अपनी सेहत का खयाल रखते हुए सारी चीजों को एन्जॉय करने की बात ही। वहीं सोहेल खान ने भी अपनी बात रखते हुए हनी सिंह की तो तारिफ की ही साथ ही बताया कि उनका पूरा परिवार भी उनका फैन है।”
कोई इस बात से अनजान नहीं है कि हनी सिंह पार्टी करने के कितने शौकीन हैं और अब इस ऐप को लाकर उन्होंने इस बात को साबित कर दिया। आपको बता दे कि इस Toddy ऐप के बारें में जैसे ही जानकारी सामने आई है कई लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देना शुरु कर दिया है। हर कोई इसकी सराहना कर रहा है।

More From Author

अवादा फाउंडशेन ने मथुरा के पांच विद्यालयों को अगीकृत किया

ज़िन्दगी लम्बी नहीं, बड़ी होनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *