ताज़ा
हर दर्द का इलाज है डॉ. रजनीश कांत के पासडेढ़ साल की चुनौतियों के बाद रिलीज के लिए तैयार ‘मातृभूमिजेल से रिहा हुए आज़म ख़ान, प्रशंसकों में खुशी की लहरभव्य अंदाज़ फिल्म ईथा का गाना रिलीज़कीव पर रूसी हमले में 3 की मौत, ऊर्जा ठिकानों पर संघर्षविराम के दावे पर सवाल15 अक्टूबर को लॉन्च होगा टाइगर टीवी: पंजाबी और हिंदी मनोरंजन सेवाब्राज़ील की सीनेट ने हफ़्ते में 40 घंटे काम का संशोधन पास कियादक्षिण कोरिया का कोस्पी 7% से ज़्यादा लुढ़काब्लैकस्टोन भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश की तैयारी मेंचीन–उत्तर कोरिया को जोड़ने वाला बरसों से अटका पुल खुला
विज्ञापन
azadexpress.com रविवार, 22 नवंबर 2026
विज्ञापन
देश

हर दर्द का इलाज है डॉ. रजनीश कांत के पास

22 नवंबर 2026 · 12:26 IST · आज़ाद एक्सप्रेस डेस्क

ए एन शिबली
नई दिल्ली: बदन के कई हिस्सों में कुछ दर्द ऐसे होते हैं जिनसे आप सालों से परेशान रहते हैं। अगर आप भी ऐसे किसी दर्द से परेशान हैं तो आपका इलाज संभव है। अपने ‘दर्द मुक्त भारत’ अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रसिद्ध कायरोप्रैक्टर, ऑस्टियोपैथ और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रजनीश कांत ने हाल ही में दिल्ली में मीडिया के साथ विशेष संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को कायरोप्रैक्टिक उपचार पद्धति के सिद्धांतों और प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी तथा अपनी तकनीक का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी प्रस्तुत किया। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य दर्द प्रबंधन, रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य और मैनुअल थेरेपी की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
डेमोंस्ट्रेशन के दौरान डॉ. कांत ने बताया कि कायरोप्रैक्टिक उपचार में रीढ़ की हड्डी, जोड़ों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं का आकलन और प्रबंधन किया जाता है। उन्होंने समझाया कि किसी भी तकनीक को अपनाने से पहले व्यक्ति की शारीरिक स्थिति को समझना जरूरी है। उनके अनुसार, हर मरीज की स्थिति अलग होती है और उपचार व्यक्तिगत आकलन के आधार पर ही किया जाना चाहिए।
डॉ. कांत ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि बॉलीवुड, संगीत और राजनीति से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों के साथ-साथ आम लोग भी उनसे उपचार के लिए संपर्क कर चुके हैं। उनके अनुसार, उन्होंने सलमान खान, उनके पिता सलीम खान, अर्जुन, सुरेंद्र पाल, पूनम ढिल्लों, पंकज त्रिपाठी, कुमार सानू, मनोज तिवारी और एकता जैन सहित कई लोगों को कायरोप्रैक्टिक उपचार दिया है।
अपनी सोच के बारे में बात करते हुए डॉ. कांत ने कहा, “चाहे कोई सेलिब्रिटी हो, नेता हो या आम आदमी, दर्द तो सभी को होता है। मेरे लिए सभी बराबर हैं। मैं किसी व्यक्ति का पद या हैसियत नहीं देखता, बल्कि उस इंसान को देखता हूं जिसे मदद की जरूरत है। मेरा सपना है कि पूरी दुनिया दर्द-मुक्त हो। मैं चाहता हूं कि लोग अपने शरीर को बेहतर समझें और लगातार दर्द को जिंदगी का सामान्य हिस्सा मानने के बजाय सही विशेषज्ञ से सलाह लें।”
डॉ. कांत का कहना है कि उनका प्रयास केवल पेशेवर परामर्श और उपचार तक सीमित नहीं है। वे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निःशुल्क उपचार सहायता भी देते रहे हैं। वर्ष 2024 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बिहार में हर महीने की पहली तारीख को 100 मरीजों का निःशुल्क उपचार करने की पहल की थी। जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए उनके कार्यों को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, दुबई और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन से भी सम्मान मिला था।
लोगों को कायरोप्रैक्टिक उपचार के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए डॉ. कांत ने हाल ही में मुंबई में अपनी पुस्तक Chiropractor & Physiotherapist प्रस्तुत की। लोकप्रिय लेखक चेतन भगत ने इस पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में कायरोप्रैक्टिक उपचार, मरीजों के आकलन, रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य और क्लिनिकल प्रैक्टिस से जुड़े विषयों को सरल तरीके से समझाने का प्रयास किया गया है। पुस्तक विमोचन के दौरान डॉ. कांत ने चेतन भगत की कलाई का लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से उपचार भी किया, जो कार्यक्रम का एक खास आकर्षण रहा।
इस पुस्तक में RKM (Rajneesh Kant Method) का भी उल्लेख है, जिसके बारे में डॉ. कांत का कहना है कि यह उनकी पेशेवर प्रैक्टिस और अनुभव से विकसित हुई पद्धति है। इसमें कायरोप्रैक्टिक के मूल सिद्धांतों, क्लिनिकल आकलन, रीढ़ की सेहत और मरीजों को जागरूक करने जैसे विषय शामिल हैं।
दिल्ली में मीडिया के साथ हुए इस संवाद के माध्यम से डॉ. कांत कायरोप्रैक्टिक उपचार और दर्द प्रबंधन के प्रति अधिक जागरूकता फैलाना चाहते हैं। उनका ‘दर्द मुक्त भारत’ अभियान बड़े शहरों से आगे बढ़कर समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने का उद्देश्य रखता है।

और पढ़ें: देश

जेल से रिहा हुए आज़म ख़ान, प्रशंसकों में खुशी की लहर

गाजियाबाद: देर से ही सही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को आखिरकार गाजियाबाद की डासना जेल से 10 नवंबर को रिहा कर दिया गया। बड़ी संख्या…

18 नवंबर 2026
देश
ब्लैकस्टोन भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश की तैयारी में

वैश्विक निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन ने भारत में 100 अरब डॉलर तक निवेश की योजना बताई है। रिपोर्ट के अनुसार उसकी नज़र रियल एस्टेट और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर…

14 अक्टूबर 2026
देश
INDIA गठबंधन का 12 अक्टूबर को फिर सड़क पर उतरने का ऐलान

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया कि INDIA गठबंधन 12 अक्टूबर को दोबारा सड़कों पर उतरेगा। उनका आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े…

10 अक्टूबर 2026