ताज़ा
विवेक ओबेरॉय ने कैंसर मरीजों के लिए रखी ‘रामायण’ की खास स्क्रीनिंगइलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के 50 लाख रुपये के बंपर ड्रॉ में पांच विजेताओं ने जीते 10-10 लाख रुपयेअमित शाह ने नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ की टीम से की मुलाकातधमाल मचाने के लिए तैयार है पंचायत 5तमिटी में पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की प्रस्तुति ने बांधा समांहर दर्द का इलाज है डॉ. रजनीश कांत के पासडेढ़ साल की चुनौतियों के बाद रिलीज के लिए तैयार ‘मातृभूमिजेल से रिहा हुए आज़म ख़ान, प्रशंसकों में खुशी की लहरभव्य अंदाज़ फिल्म ईथा का गाना रिलीज़कीव पर रूसी हमले में 3 की मौत, ऊर्जा ठिकानों पर संघर्षविराम के दावे पर सवाल
विज्ञापन
azadexpress.com शनिवार, 28 नवंबर 2026
विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय ने कैंसर मरीजों के लिए रखी ‘रामायण’ की खास स्क्रीनिंग

विवेक ओबेरॉय ने कैंसर मरीजों के लिए रखी ‘रामायण’ की खास स्क्रीनिंग
विज्ञापन

मुंबई। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए फिल्म ‘रामायण’ की एक खास स्क्रीनिंग रखी। इस पहल के जरिए उन्होंने मरीजों को मनोरंजन, खुशी और सकारात्मकता से भरी कुछ यादगार पल देने की कोशिश की। यह खास आयोजन उन लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया, जो इलाज के दौरान जिंदगी की मुश्किल लड़ाई लड़ रहे हैं।

विवेक ओबेरॉय फिल्म ‘रामायण’ में विद्युतजिह्वा का किरदार निभा रहे हैं, जो शूर्पणखा के पति हैं। अभिनेता लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे बच्चों की मदद से जुड़े रहे हैं। इस फिल्म के साथ भी उनका एक खास जुड़ाव है। उन्होंने फिल्म के लिए मिलने वाली अपनी फीस नहीं लेने का फैसला किया और उस रकम को कैंसर से जूझ रहे बच्चों की मदद के लिए देने का फैसला किया।

यह खास स्क्रीनिंग भी इसी पहल का एक हिस्सा थी। इसके जरिए विवेक ने कैंसर मरीजों को ‘रामायण’ की दुनिया से जोड़ने और उन्हें कुछ समय के लिए खुशियां, अपनों का साथ और मनोरंजन देने की कोशिश की। उनका यह कदम फिल्म की उन भावनाओं को भी दर्शाता है, जिनमें हिम्मत, उम्मीद, संघर्ष और दूसरों के प्रति दया का संदेश छिपा है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा के किरदार में इस महागाथा का हिस्सा हैं।

इस खास स्क्रीनिंग के जरिए विवेक ओबेरॉय ने यह दिखाया कि ‘रामायण’ से उनका जुड़ाव सिर्फ पर्दे पर निभाए गए किरदार तक सीमित नहीं है। उनका यह कदम इंसानियत, दया और कहानियों की उस ताकत को दिखाता है, जो मुश्किल समय में लोगों के जीवन में उम्मीद और खुशियां ला सकती है।

स्रोत: आज़ाद एक्सप्रेस डेस्क

और पढ़ें: देश

अमित शाह ने नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ की टीम से की मुलाकात
अमित शाह ने नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ की टीम से की मुलाकात

नई दिल्ली। भारत के यूनियन होम मिनिस्टर ने फिल्म की सिनेमाई उपलब्धि की सराहना करते हुए, रामायणम् की अपनी गहरी जानकारी से मेकर्स को किया प्रभावित; बता दें…

26 नवंबर 2026
जेल से रिहा हुए आज़म ख़ान, प्रशंसकों में खुशी की लहर
जेल से रिहा हुए आज़म ख़ान, प्रशंसकों में खुशी की लहर

गाजियाबाद: देर से ही सही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को आखिरकार गाजियाबाद की डासना जेल से 10 नवंबर को रिहा कर दिया गया। बड़ी संख्या…

18 नवंबर 2026