ताज़ा
धमाल मचाने के लिए तैयार है पंचायत 5तमिटी में पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की प्रस्तुति ने बांधा समांहर दर्द का इलाज है डॉ. रजनीश कांत के पासडेढ़ साल की चुनौतियों के बाद रिलीज के लिए तैयार ‘मातृभूमिजेल से रिहा हुए आज़म ख़ान, प्रशंसकों में खुशी की लहरभव्य अंदाज़ फिल्म ईथा का गाना रिलीज़कीव पर रूसी हमले में 3 की मौत, ऊर्जा ठिकानों पर संघर्षविराम के दावे पर सवाल15 अक्टूबर को लॉन्च होगा टाइगर टीवी: पंजाबी और हिंदी मनोरंजन सेवाब्राज़ील की सीनेट ने हफ़्ते में 40 घंटे काम का संशोधन पास कियादक्षिण कोरिया का कोस्पी 7% से ज़्यादा लुढ़का
विज्ञापन
azadexpress.com मंगलवार, 24 नवंबर 2026
विज्ञापन
विविध

धमाल मचाने के लिए तैयार है पंचायत 5

24 नवंबर 2026 · 20:33 IST · आज़ाद एक्सप्रेस डेस्क

मुंबई। वेब सीरीज़ पंचायत का दीवाना भला कौन नहीं है। भारत की सबसे बड़ी ओरिजिनल कंटेंट स्ट्रीमिंग सेवा प्राइम वीडियो ने आज देश की पसंदीदा कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ पंचायत सीज़न 5 का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है। सत्ता की नई कुर्सी और ड्रामे के नए दौर के साथ पंचायत अपने नए सीज़न के साथ एक बार फिर लौट आई है। इस बार दर्शकों को भावनाओं, दिल छू लेने वाले पलों और ग्रामीण भारत की बेबाक और अनोखी झलक का भरपूर मेल देखने को मिलने वाला है। इस सीज़न का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने बनाया है, वहीं इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है। इसका निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। पंचायत सीज़न 5 में एक बार फिर अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले कलाकारों की पूरी टोली नजर आएगी। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैज़ल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक शामिल हैं। पंचायत सीज़न 5 का प्रीमियर 3 दिसंबर, 2026 को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर होगा।
पंचायत सीज़न 5 का ट्रेलर फुलेरा में शुरू हो रहे ड्रामे की एक मजेदार झलक दिखाता है, जहां अब कुर्सी किसी और के हाथ में आ गई है, लेकिन मुश्किलें अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रधानजी (रघुबीर यादव) को गद्दी के बिना अपनी जिंदगी की नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल हो रही है, वहीं सचिवजी (जितेंद्र कुमार) अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं, दोस्ती और पंचायत की बदलती राजनीति के बीच संतुलन बनाने में लगे हैं। इसी बीच, रिंकी (संविका) के साथ उनकी प्रेम कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। जाने-पहचाने चेहरों, नई चुनौतियों और छोटे शहर के ढेर सारे ड्रामे के साथ फुलेरा एक बार फिर हंगामे के लिए तैयार है। क्या सचिवजी को आखिरकार अपना मनचाहा प्यार मिल पाएगा? और क्या नए प्रधानपति यह साबित कर पाएंगे कि वे फुलेरा की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं?

और पढ़ें: विविध

डेढ़ साल की चुनौतियों के बाद रिलीज के लिए तैयार ‘मातृभूमि

’मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का सफर आसान नहीं रहा। करीब डेढ़ साल तक कई चुनौतियों, अनिश्चितताओं और अटकलों का सामना करने के बाद आखिरकार फिल्म बड़े…

20 नवंबर 2026
भव्य अंदाज़ फिल्म ईथा का गाना रिलीज़

ए एन शिबली नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में अपनी आगामी हिंदी फिल्म ‘ईथा’ के गाने ‘जी जी रे जी’ को…

18 नवंबर 2026
विविध
15 अक्टूबर को लॉन्च होगा टाइगर टीवी: पंजाबी और हिंदी मनोरंजन सेवा

लायंसगेट प्ले के संस्थापक रोहित जैन की नई सेवा टाइगर टीवी 15 अक्टूबर को 12 बाज़ारों में शुरू होगी। 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कंटेंट योजना के…

14 अक्टूबर 2026