Tuesday, May 30, 2023

शहीद मंगल पांडे, राजगुरू, अशफाक उल्ला खान के वंशज के साथ मुकेश खन्ना जंतरमंतर पर निकालेंगे मोर्चा

Must Read

नयी दिल्ली। 5 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर मुकेश खन्ना, गोपाल सिंह और दीपक त्रिपाठी स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार वालों के साथ मोर्चा करने वाले हैं। और यह मांग सामने रखने वाले हैं कि शहीदों के परिवार वालों के हित में कुछ किया जाए।
इस मोर्चा पे मुख्य उपस्थिति मुकेश खन्ना, रघुनाथ पांडे (शहीद मंगल पांडे के वंशज), सत्यशील राजगुरु (शहीद राजगुरु के पौत्र), आफाकुल्ला खान (शहीद अशफाक उल्ला खान के वंशज), डॉ भारती दत्त (असेम्बली कांड के मशहूर स्वतंत्रता सेनानी श्री बटुकेश्वर दत्त की पुत्री), गोपाल सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष जय हिंद अभियान) और दीपक त्रिपाठी (राष्ट्रीय सह संचालक-जय हिंद अभियान) की होगी। यहां स्वतंत्रता सेनानियों के और भी वंशज आ सकते हैं।

आपको बता दें कि जय हिंद अभियान एक ऐसी मुहिम है जो स्वतंत्रता सेनानियों के हितार्थ संग्राम फाउंडेशन के तहत चलाया जा रहा है। इसके संचालक गोपाल सिंह, सह संचालक दीपक त्रिपाठी, मार्गदर्शक मुकेश खन्ना, प्रेरणास्रोत एकनाथ शिन्देजी हैं। यह अभियान देश के हित में अपनी मांगों के साथ आगे बढ़ रहा है। सभी स्वतंत्रता सेनानी हमेशा के लिए भारतीय इतिहास में अमर हो जाएं और हर दिन किसी न किसी रूप में हर हिंदुस्तानी उन्हें याद करता रहे। इसी कोशिश में यह अभियान चलाया जा रहा है।

शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना का कहना है कि लगभग 5 साल पहले गोपाल सिंह और दीपक त्रिपाठी को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानने की जिज्ञासा हुई। निरंतर अध्ययन के बाद इनको कई अविश्वसनीय बातें पता चलीं। इनके ज़ेहन में यह बात आई कि हमारे देश मे क्रांतिकारियों के नाम पर कुछ विशेष है नहीं। किसी राजमार्ग, किसी स्टेडियम, किसी राज्य, जिला में इनके नाम पर किसी पुरुस्कार का नाम क्यों नहीं है। स्वतंत्रता के बाद किसी भी सरकार ने इन्हें शहीद का दर्जा दिया नहीं, इसपर संशय बना हुआ है, क्यों नहीं किया गया ऐसा? क्रांतिकारियों की निशानियों को भी राष्ट्रीय धरोहर के रूप में नहीं सहेजा जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत में में 73% संगठन रैंनसमवेयर के शिकार: सोफोस

ए एन शिब्ली नई दिल्ली। साइबर सुरक्षा प्रदान करने में एक वैश्विक लीडर सोफोस ने आज अपनी वार्षिक "स्टेट ऑफ़...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img