भाजपा के नेताओं से होर्डिंग का पैसा वसूला जाए तो सभी कर्मचारियों को वेतन और पेंशन दी जा सकती है: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा शासित तीनों नगर निगमों को कंफडेरेशन ऑफ एमसीडी एंप्लॉइज ने धमकी दी है कि अगर तीन दिन में कर्मचारियों की तनख्वाह, पेंशन नहीं मिली तो सामूहिक हड़ताल जाएंगे। ए,बी,सी और डी ग्रुप के कर्मचारियों का वेतन पिछले 2 महीने से नहीं मिला है। सेवानिवृत्ति के लाभ भी करीब दो साल से नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के नेताओं से होर्डिंग का पैसा वसूला जाए तो सभी कर्मचारियों को वेतन और पेंशन दी जा सकती है। दिल्ली सरकार ने एक-एक बकाया रुपया एमसीडी को दे दिया है। दिल्ली को बदनाम करने के लिए भाजपा साजिश रच रही है। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में आज प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के ऊपर एक बहुत बड़ा संकट मंढरा रहा है। दिल्ली के लोग कोरोना से जूझ कर उभर रहे हैं। दिल्ली में डेंगू की रोकथाम के लिए बहुत कोशिशें चल रही हैं। अब प्रदूषण से लड़ने के लिए सरकारी तंत्र तैयार हो रहा है। जिसके अंदर बड़ी भूमिका दिल्ली नगर निगम की होती है।

More From Author

साया होम्स ने शानदार शॉपिंग डेस्टिनेशन ‘साया पियाज़ा’ लॉन्च किया

मणिपाल हॉस्पिटल्स और कोलंबिया एशिया का ब्रांड एकीकरण हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *