Saturday, May 4, 2024

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत: अरविंद केजरीवाल

Must Read

नई दिल्ली। चंड़ीगढ़ नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने आज ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आम आदमी पार्टी पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में उतरी थी और भाजपा के गढ़ रहे चंडीगढ़ नगर निगम की 14 वार्डों में जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सभी विजयी उत्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए ‘आप’ की ईमानदार राजनीति को चुना है। वहीं, दिल्ली के डिप्टी सीएम एवं ‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह जीत संकेत है कि अगर विकल्प हो, तो लोग ‘ईमानदारी और काम करने वाली राजनीति’ को मौक़ा देना चाहते हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर भी एक विकल्प बन कर उभरी है। दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि चंडीगढ़ के बाद दिल्ली एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी का परचम लहराएगा। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम से चली जीत की यह लहर दिल्ली नगर निगम तक पहुंचेगी।

भारतीय जनता पार्टी के गढ़ रहे चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्डों में बीते 24 दिसंबर को मतदान हुआ था। वर्तमान में चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा की ही सरकार थी। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी पहली बार मैदान में उतरी थी। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के लिए दिन-रात मेहनत की। गत 19 दिसंबर को ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित कर वहां की जनता से आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति को एक मौका देने का आह्वान किए थे। चंडीगढ़ की जनता ने ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी ईमानदार राजनीति पर मुहर लगाने का निर्णय लिया और चंड़ीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को 14 वार्डों में ऐतिहासिक जीत दिला दी। भाजपा के भ्रष्टचार से परेशान जनता ने उसके मेयर तक को हरा दिया। चंडीगढ़ नगर निगम में इस जीत से साफ है कि इस बार पंजाब बदलाव चाहता है।

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त की है। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए ‘आप’ की ईमानदार राजनीति को चुना है। ‘आप’ के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।’’

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दिल्ली में हुआ फ़िल्म “प्यार के दो नाम” का प्रोमोशनल इवेंट

नई दिल्ली। प्यार की एक नई परिभाषा प्रस्तुत करती फ़िल्म "प्यार के दो नाम" का एक प्रोमोशनल इवेंट आज...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img