Wednesday, April 24, 2024

हरियाणा स्टेट गवर्नमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया [गेम्स] में सतयुग दर्शन विद्यालय के छात्रों जलवा

Must Read

फरीदाबाद। हरियाणा स्टेट गवर्नमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया {गेम्स} द्वारा फ़रीदाबाद ब्लॉक/जोनल स्तर पर दिनांक 11-11-2021 व 12-11-2021 को दो दिवसीय आयोजित की गई अनेक खेल प्रतियोगिताओं में सतयुग दर्शन विद्यालय ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए आगामी जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में खेलते रहने का सिलसिला बरकरार रखा हुआ है। ब्लॉक स्तर पर सम्पन्न हुई अब तक की खेल प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार रहा- वॉलीबॉल में अंडर-14 आयु वर्ग और अंडर-17 आयु वर्ग दोनों में लड़कों की कुल 6 टीम आई हुई थी और इसी वर्ग में लड़कियों की कुल 5 टीम आई हुई थी।

लड़के और लड़कियों की दोनों ही टीमों का अंतिम मैच सतयुग दर्शन विद्यालय एवं रावल इंटरनेशनल स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में सतयुग दर्शन विद्यालय की लड़के और लड़कियों की टीम ने रावल इंटरनेशनल स्कूल की टीमों को परास्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही सतयुग दर्शन विद्यालय की अंडर 14 आयु वर्ग की टीम ने राज्य स्तरीय व अन्य आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए अपना स्थान बरकरार रखते हुए खेलने का मार्ग प्रशस्त कर लिया है। इसी प्रकार एथलेटिक्स की अलग-अलग आयु वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सतयुग दर्शन विद्यालय के छात्रों ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए, जिनका विवरण इस प्रकार है-

1-लविश नागर ने अंडर-19 आयु वर्ग में लम्बी कूद/ लॉन्ग जंप व 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

2- तिलक पांडे ने अंडर-17 आयु वर्ग में लम्बी व ऊँची कूद/लॉन्ग व हाई जंप दोनों में ही प्रथम स्थान प्राप्त किया।

3-संजीव बंसल ने अंडर-17 आयु वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में द्वितीय व ऊँची कूद/हाई जम्प में प्रथम स्थान प्राप्त किए।

4-विशाल बैसला ने 200 मीटर दौड़ में द्वितीय तथा ऊँची कूद/हाई जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किए।

5-दीप अधाना ने शॉट-पुट तथा डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त किए।

6-गौरव कुमार ने 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

उपर्युक्त सभी छात्रों ने आगामी जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में खेलने का स्थान बना लिया है।\जिला स्तर की खेल प्रतियोगिता आगामी 15, 16 व 17 नवंबर, 2021 को आयोजित होने जा रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दर्शकों को पसंद आ रही है देश की पहली 4 K एनीमेटिड मूवी अप्पू

आप आसानी से यकीन नहीं कर पाएंगे कि देश की पहली करीब नब्बे मिनट की 4 K एनीमेटिड फिल्म...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img