Home राज्य दिल्ली में मेट्रो और बसें पूरी कैपेसिटी से चलेंगी

दिल्ली में मेट्रो और बसें पूरी कैपेसिटी से चलेंगी

0
549

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से अब पूरे देश में नयी नयी पाबंदियां लगायी जा रही हैं। इसी बीच दिल्ली वालों के लिए एक राहत वाली खबर यह है कि दिल्ली मेट्रो और बसें अब पूरी क्षमता के साथ चलेंगी। DDMA ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने के साथ ही कुछ बड़े फैसले लिए हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशनों के बाहर भारी भीड़ हो रही थी। ऐसे में अब बसें और मेट्रो पूरी कैपेसिटी से चलेंगी। हालांकि मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
ज्ञात रहे कि दिल्ली में ओमीक्रोन का ग्राफ बढ़ रहा है लेकिन इससे ज्यादा नुकसान नहीं हो रहा है। दिल्ली में इस समय कुल 11000 पॉजिटिव केस हैं और हॉस्पिटल में 350 मरीज हैं। इसमें से ऑक्सीजन पर केवल 124 और वेंटिलेटर पर केवल 7 लोग हैं। उन्होंने कहा कि लोग जल्दी ठीक हो रहे हैं लेकिन खतरा तो है ही। होम आइसोलेशन जरूरी है। बढ़ते केस को देखते हुए कंट्रोल जरूरी है। इसीलिए डीडीएमए ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।
सिसोदिया के अनुसार दिल्ली में अब शनिवार और रविवार को कर्फ्यू रहेगा। सिसोदिया ने बताया कि सरकारी दफ्तरों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबको दफ्तर आने से रोका जाएगा, केवल वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा। प्राइवेट ऑफिस के लिए 50 परसेंट कैप होगी। वे 50 फीसदी ऑनलाइन और 50 प्रतिशत ऑफलाइन की व्यवस्था कर सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि जरूरी सेवाओं जैसे सब्जी वालों को रोका नहीं जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here