Home राज्य भाजपा आम आदमी पार्टी के 35 विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये ऑफर...

भाजपा आम आदमी पार्टी के 35 विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये ऑफर कर रही है: सौरभ भारद्वाज

0
237

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा किदिल्ली में भाजपा आम आदमी पार्टी के 35 विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये ऑफर कर रही है। उनके पास 700 करोड़ रुपए कैश कहां से आया।? शिवसेना के सिंबल पर जीतने वाले भाजपा विधायक जब आज वो महाराष्ट्र असेंबली में पहुंचे तो वहां पर नारे लगे 50 खोखा- 50 खोखा। दिल्ली में 35 विधायकों के 20-20 करोड़ के हिसाब से 700 करोड़ और महाराष्ट्र के 1850 करोड़ मिलाकर 2550 करोड़ कैश होता है। भाजपा से देश जानना चाहता है कि उनके पास हर राज्य में विधायकों को खरीदने के लिए इतना सारा करोड़ों रुपये का काला धन कहां से आया? भाजपा के दफ्तरों में जहां यह कैश रखा जाता होगा, वह सीबीआई और ईडी के रडार पर कब आएंगे? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ऑपरेशन लोटस एक तय रणनीति है। इसके तहत विपक्ष के विधायकों को डरा धमकाकर, खरीदकर सरकारों को गिराया जाता है। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता भी कह रहे हैं कि अब अरविंद केजरीवाल की सरकार गिरने वाली है। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायकों का भाजपा को जवाब है कि बंद करो देश से धोखा, नहीं चलेगा 20 खोखा।‌

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया। विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज हमने दिल्ली के चार चुने हुए विधायक जनता के सामने पेश किए। उसमें कुछ विधायक साथी तो 3-3 बार चुने हुए विधायक है। संजीव झा, सोमनाथ भारती, तीसरी बार उनकी क्षेत्र की जनता ने चुनकर उन्हें भेजा है। उन्होंने आपके सामने खुलासा किया कि किस तरीके से 20-20 करोड़ रुपये का लालच देकर, हमारे विधायकों को खरीदकर, अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के नेता बहुत आश्वसत और बहुत कॉन्फिडेंट हैं। अगर उनके लोकल नेताओं से भी बात करो तो उनके पास भी यह मैसेज है कि अब अरविंद केजरीवाल की सरकार गिरने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के लोग कह रहे हैं कि अब कुछ दिनों की सरकार बची है, आपकी सरकार गिरने वाली है। आप कोई भी साथी गूगल सर्च करके देखिए और उसमें देखिए आपरेशन लोटस क्या है? आपको पता चल जाएगा कि यह भारतीय जनता पार्टी की एक तय रणनीति है, जिसके तहत विपक्ष के विधायकों को डराकर-धमका कर और खरीदकर सरकारों को गिराया जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here