Tuesday, May 30, 2023

जामिया की कुलपति नजमा अख्तर ‘एम्बेसडर फॉर पीस’ अवार्ड से सम्मानित

Must Read

नयी दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति प्रो नजमा अख्तर को उनके असाधारण शैक्षिक और संस्थागत नेतृत्व के लिए यूनिवर्सल पीस फेडरेशन- इंडिया चैप्टर द्वारा ‘एम्बेसडर फॉर पीस’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। फेडरेशन द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के वर्चुअल समारोह के दौरान यह सम्मान दिया गया। अवार्ड फंक्शन के अलावा कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से मिली शिक्षाओं के बारे में प्रेरक व्याख्यान दिए, जिसमें विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।

अपने संबोधन के दौरान प्रो. अख्तर ने कहा कि देश और दुनिया का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है. उन्हें हमेशा स्वतंत्र रूप से सशक्त होना चाहिए लेकिन जिम्मेदारी की भावना के साथ-साथ; और जामिया सहित सभी विश्वविद्यालय उसी उद्देश्य को पूरा कर रहे हैं।

यूनिवर्सल पीस फेडरेशन, संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त एक संगठन है जो उन व्यक्तियों को ‘एम्बेसडर फॉर पीस’ अवार्ड से सम्मानित करता है, जिनका जीवन दूसरों के लिए जीने के आदर्श का उदाहरण है, और जो खुद को उन प्रथाओं के लिए समर्पित करते हैं, जोकि सार्वभौमिक नैतिक मूल्यों, सुदृढ पारिवारिक जीवन, अंतर्धार्मिक सहयोग, अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव, रिन्यूअल ऑफ़ यूनाइटेड नेशन्स, जिम्मेदार पब्लिक मीडिया और शांति की संस्कृति की स्थापना को बढ़ावा देते हैं।

नस्लीय, राष्ट्रीय और धार्मिक बाधाओं को पार करते हुए, ‘एम्बेसडर फॉर पीस’ सभी युगों की आशा की पूर्ति में योगदान करते हैं, शांति की एक ऐसी एकीकृत दुनिया जिसमें जीवन के आध्यात्मिक और भौतिक आयामों का सामंजस्य होता है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत में में 73% संगठन रैंनसमवेयर के शिकार: सोफोस

ए एन शिब्ली नई दिल्ली। साइबर सुरक्षा प्रदान करने में एक वैश्विक लीडर सोफोस ने आज अपनी वार्षिक "स्टेट ऑफ़...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img